जयसिंहपुर : खैरा में विधायक ने बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन
कहा, जल्द मिलेगी खैरा अस्पातल को एम्बुलेंस
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
राजकीय उच्च विद्यालय (वाए दा पट्ट) खैरा में आज बास्टेकवाबॉल काेर्ट का शुभ आरंभ किया, जो 2019 में विधायक ने ही इसकाे बनाने का स्कूल में वादा किया था। इस कार्यक्रम में जयसिंहपुर के विधायक रविंद धीमान बतौर मुख्याथिति मौजूद रहे। विधायक ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं के बारे में बताया। इन्होंने आज पंचायत में बने हाल और साथ में बनी बनी पुलिया का उद्घाटन भी किया। विधायक ने कहा कि खैरा अस्पातल को जल्द ही एम्बुलेंस दी जाएगी, ताकि यहां के आस पास के गावों इस सुविधा का लाभ मिल सके। राजकीय उच्च विद्यालय खैरा के स्कूल के बच्चों के संस्कृतिक कार्यकर्म भी प्रस्तुत भी किए। जिन्हें देख कर सब तालियां बजाने को मजबूर हो गए बच्चों की 'ऐ देश मेरे आवाद रहे तू' के गाने को देख सब भावुक हो गए, जिसे देख कर विधायक ने अपनी ऐछिक निधि से 21000 रुपए दिए। वहीं, इस समारोह के देखते हुए स्कूल के स्टाफ की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर वीडियो भेडू महादेव सिकंदर, प्रिंसिपल जालग विजय कुमार अवस्थी, हनुमत प्रसाद जॉन प्रभारी, विनोद कुमार प्रधान, देया प्रसाद, वीडीसी निधि राणा, हरवंस राणा व मनोज व्यास के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
