इंदौरा: सावन माह पर विधायक मलेंद्र राजन ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
सावन माह के पावन अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना श्रद्धा, सेवा, संयम और भाईचारे का संदेश देता है।
इस अवसर पर विधायक ने बस स्टैंड इंदौरा में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित लंगर में भाग लेकर श्रद्धालुओं व यात्रियों को प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्य की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने युवाओं से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए बताया कि योजना के तहत इलेक्ट्रिक टैक्सी, इलेक्ट्रिक बस और सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
