विधायक रविंद्र रवि धीमान ने पंचरूखी में लोगों की समस्याओं का किया निवारण
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर
विकास खंड पंचरूखी में 5 फरवरी शिकायत निवारण बैठक का आयोजन विकासखंड पंचरुखी के समिति हाल में माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर रविंद्र रवि धीमान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम,अमित गुलेरिया, सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग,जल शक्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग, भू सरंक्षण विभाग शिक्षा विभाग, वन विभाग,तहसील कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी माजूद रहे जन शिकायत निवारण बैठक में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की14 पंचायतों से लगभग 90 जन समस्याएं विधायक के समक्ष आई जिनका विधायक महोदय ने मोके पर निपटारा किया तथा शेष का सम्वन्धी अधिकारियों को जल्द से निपटाने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, जिला परिषद सदस्य सन्तोष कुमारी, तहसीलदार सार्थक शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया भी मौजूद रहे।
