पालमपुर : मोदी के शानदार 8 वर्ष कांग्रेस के 60 वर्षों पर भारी : शांता कुमार
( words)
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाने हिमाचल प्रदेष पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शानदार 8 वर्ष कांग्रेस के 60 वर्षों पर बहुत भारी हैं। गांव और गरीब के लिए पहली बार इतनी अधिक योजनाएं बनाई गर्इं। धारा 370 को हटा कर भारत मां के मुकुट कश्मीर को पूरी तरह भारत का अंग बनाया। तीन तलाक समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को जीवन की प्रसन्नता दिलवाई। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में केन्द्र सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई अंगुली तक नहीं उठा सका। मोदी का अपना कोई परिवार
नहीं है। वह दिन-रात देश सेवा के लिए काम करते हैं।
