देहरा : मूहल स्कूल बंलटियर छात्रों ने किया लगभग 251 औषधीय पौधाें का रोपण
बच्चाें ने हर्षौउल्लास के साथ मनाया वन महोत्सव
विनायक ठाकुर। देहरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल परिसर मे रविवार का दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से वन महोत्सव के रुप में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस वनमहोत्सव में कार्यक्रम अधिकारी निश्चित सिंह ठाकुर महिला अधिकारी ऊषा देवी सहित स्कूल मनेजमेंट प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर भाग लिया। वहीं, इस दौरान स्कूल मे माजूद तमाम 105 वलंटियर छात्र-छात्राओं व अन्य अतिथिगणो ने 251औषधीय पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, तो वहीं कार्यक्रम अधिकारी व स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने इस दौरान सभी बालंटियर ने तमाम एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राओ को जागरुक करते हुए कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आएंगे। इस अवसर पर फिट इंडिया, जिसमें सभी बालंटियर और स्टाफ मेंबर ने दौड़ में भाग लिया। वहीं, इस वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बालंटियर छात्रों द्बारा अपने-अपने घर जाकर नीबुंओं के पौधे भी रोपे और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया।
