जसवां परागपुर : कूड़ना-अलोह में खुलने वाले एचएससी के पैसे स्वीकृत, सरकार ने लगाई मोहर
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
जसवां परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते अलोह-कूड़ना सलेटी के बाशिंदों का एक ओर विकास का सपना साकार होने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इन दोनों स्थान पर खुलने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र पर बजट में मोहर लगाकर कर पैसा सेंक्शन कर दिया है। आपको बता दें लगभग दो वर्ष पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परागपुर के तहत नक्की खड्ड में इन्हें खोलने की घोषणा की थी, जिस पर अब सरकार ने मोहर लगा दी है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि अलोह के दानवीर फूल चंद, रचना देवी, शिव कुमार द्वारा 3 कनाल एवं कूड़ना (सलेटी) के दानवीर बलदेव सिंह, वरिंदर कुमार, ममता देवी, हंसराज द्वारा स्व. भाग सिंह की याद में लगभग 3 कनाल भूमि सरकार को दान की थी।
वहीं, प्रदेश सरकार ने इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए कुल 18 लाख रुपए की राशि स्वीकार की है, जिसका जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के उपरांत उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाक़ुर द्वारा इन प्रोजेक्ट पर अमलीजामा पहनाया गया है। इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने के उपरांत लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के प्रति काफी फायदा होगा। स्थानीय लाेगाें को इलाज हेतु दूर-दराज के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से जसवां परागपुर में करोड़ो रूपए की विकासात्मक गतिविधियां हो रही हैं यह क्रम निरंतर जारी है।
स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए राशि जारी करने के लिए जिला परिषद सदस्य अश्वनी कुमार,पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, प्रधान अलोह निशा देवी, महिला मंडल प्रधान निशा देवी, रमा देवी, कर्म सिंह, पंकज कुमार, रायसिंह, गुरजीवन शर्मा, नीलम देवी, मोहिंदर ठाकुर, राजेश कुमार, सुनील धीमान, बीडीसी सुदर्शन कुमार, उप-प्रधान कूड़ना रणजीत सिंह, राकेश कुमार, जगदीश कुमार,राजेश, दुनी चंद, कुरतार सिंह, प्रकाश चंद, ऋतु देवी, प्रवीण, दुर्गा दास व केहर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है।
