जयसिंहपुर : कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जन कल्याण संस्था की मासिक बैठक
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जन कल्याण संस्था तलवाड जयसिंहपुर की मासिक बैठक महिला मंडल भवन तलवाड़ प्रधान कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें निम्नलिखित समाज सेवकों ने भाग लिया। संस्था के कोषाध्यक्ष त्रिलोकनाथ चौधरी, सचिव जगन्नाथ डोगरा, जिला पार्षद संजीव ठाकुर, पंडित राम रतन शर्मा, सतीश जडवाल, चंद्र भान जडवाल, ठाकुर प्यार चंद, सूबेदार कमलेश कुमार, किशोरी लाल धीमान, सुनील धीमान, चौधरी कांशी राम, उत्तम चंद चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, सूबेदार जगदीश ठाकुर, प्रिंसिपल सुशील कटोच सहित कई समाज सेवकों ने भाग लिया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों आवेदन पर सहायता के लिए सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पास के लिए संस्था के सभी समाज सेवकों का आभार व्यक्त किया, जो कि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। संस्था का एक ही उद्देश्य है "नर सेवा ही नारायण सेवा"।
