ज्वालामुखी : बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर की माता ने मां ज्वालामुखी का लिया आशीर्वाद
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज बॉलीवुड अभिनेता और हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुपम खेर की माता दुलारी देवी ने मां ज्वाला जी के दरबार में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ज्वाला माता उनकी कुल देवी हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करके दिल को बड़ा सुकून मिला है, शांति मिली है और वे अकसर देवी-देवताओं के मंदिरों में जाती हैं और अपने बच्चों की कामयाबी के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अपने बेटे अनुपम खेर को लेकर ज्वालामुखी दरबार आएंगे और माता का आशीर्वाद दिलाएंगे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से उन्हें माता की चुनरी सिरोपा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
