जयसिंहपुर : मोटिवेशन फिटनेस क्लब ने बच्चों द्वारा करवाई फन गेम्स
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
ग्राम पंचायत लंबागांव में मोटिवेशन फिटनेस क्लब द्वारा बच्चों के लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें चमच नींबू रेस, सूई दाघा, गुबारे फोड़ना व म्यूजिकल चेयर करवाई गई। जिसने 4 वर्ष से 14 वर्षाें तक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बतौर मुख्याथिति पुलिस विभाग से एएसआई लंबागांव कर्म चंद और उनके साथी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चों को समानित किया और उन्होंने बच्चों को अपने विचारों से संबोधित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मोटिवेशन फिटनेस क्लब का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम मे लंबागांव बीडीसी सदस्य अनिता सूद भी उपस्थित रही। इस आयोजन में क्लब के प्रधान विकास राणा, उप प्रधान वैभव सूद, सचिव अंकुर शेरिया और सदस्य अनुज शर्मा, साहिल मेहरा, योगेश्वर सूद, ईशान, कार्तिक, हर्षुल, विक्की, अबू, अंशुल सूद, अमन, सनी, सोनू व राकेश सोनी आदि उपस्थित रहे। वहीं, मोटीवेशन फिटनेस क्लब के प्रधान विकास राणा के साथ उनके मेंबर्स ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया और बताया कि ये क्लब ऐसी गतिविधियों को करवाता रहता है।
