देहरा : मुस्कान को समृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
विनायक ठाकुर। देहरा
हिमाचल बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस के प्रथम पर रही मुस्कान को बैटरी उत्पादक कंपनी के मालिक दीपिंदर सिंह रंगड़, किरण रंगड़ एवं स्कूल के प्रधानाचार्य मुल्ख राज शर्मा ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके पिता मुकेश कुमार (बबलू) उस कंपनी में बतौर फैक्ट्री मैनेजर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल में यह एक मिसाल कायम हुई है की पहली बार किसी कंपनी के मालिकों ने अपने कर्मचारी के बच्चे की सफलता पर पूरे स्टाफ को केक काटकर और टी पार्टी देकर फंक्शन ऑर्गनाइज किया हो।
इसके लिए मुकेश कुमार (बबलू) ने अपने ब परिवार की तरफ से फैक्ट्री के मालिक दीपिंदर सिंह, रंगड़, किरण रंगड़ एवम स्कूल के प्रधानाचार्य मुल्खराज शर्मा और दीपक इंटरनेशनल ग्रुप के सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया, जिन्होंने यह पल जिंदगी भर के लिए यादगार बनाएं। इस मौके पर उनकी पत्नी शिखा रानी, बेटी गीतांजलि, बेटा लक्ष्य एवं कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मिस्टर जय कुमार, केके डुवेडी, कृष्ण लाल सोबती, संजीव राणा, उमेश कुमार, राजेश कुमार, अनिल दत्त, एएसआई संजीव शर्मा, हरीश शर्मा, मनोज कुमार व दीपक इंटरनेशनल ग्रुप के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
