जवाली : नगरोटा सूरियां का 12वीं का परीक्षा परीणाम रहा शत-प्रतिशत
राजेश कतनाेरिया। जवाली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां का बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीणाम आने पर एक सादे समारोह सभी विद्यार्थियाें को बधाई दी। पहले, दूसरे व तृतीय स्थान पर आए छात्रों को प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विज्ञान संकाय में 85 छात्राओं ने परीक्षा में उपस्थित हुए और सभी अच्छे अंक अर्जित कर उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें अश्मित धीमान ने 479 अंक लेकर विधालय में प्रथम स्थान पर रहे, जबकि निहारिका ने 476 अंक लेकर द्वितीय स्थान, अकांक्षा ने 468 अंक लेकर त्रितिय स्थान पर शगुन राजपूत ने 466 व शगुन ने 468 लेकर चौथे और पांचवें स्थान रहे।
वहीं, कला संकाय में कुल 53 छात्राओं ने परीक्षा दी जो कि सभी उत्तीर्ण रहे और प्रियंका भारती ने 470 अंक लिए और विधालय में प्रथम स्थान पर शीशम ने 457 अंक लेकर द्वितीय एवं वरुण मैहरा ने 431अंक लेकर त्रितिय स्थान अर्जित किया। वाणिज्य संकाय 24 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी अच्छे अंक लेकर परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। अखिल भारद्वाज ने 450 अंक लेकर प्रथम रहे जबकि आयुष सिददू ने 448 अंक लेकर द्वितीय व श्रुति ने 446 अंक लेकर त्रितिय स्थान पर रहे। इस मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शाम स्वरूप शर्मा, सुखपाल गोगी व मन्नत अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर विशाल आदि अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
