महाराष्ट्र में अबतक मूसलाधार बारिश के कारण 400 से ज़्यादा लोगों ने गवाई जान

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुआलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं। महाराष्ट्र में इस बारिश से अब तक चार सौ से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, तेलंगाना की मुसी नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसके अलावा बिहार के भी कई इलाकों में स्थिति सामान्य नहीं है। सिर्फ सितंबर महीने में 71 लोगों की जान गई है। अभी भी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ में हुई बारिश की वजह से 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बारिश के इस चरण को गुलाब चक्रवात का असर बताया जा रहा है। इस साल मानसून की बारिश में एक जून से अब तक 436 लोगों की जान जा चुकी है और छह लोग लापता हुए हैं। राज्य के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने जानकारी दी कि यहां 196 लोगों की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है बाकी लोगों की जान बाढ़, घर गिरने, भूस्खलन आदि की चपेट में आने से हुई है।