जयसिंहपुर : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लाेगाें काे दी किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में ग्रामसभा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें आजादी के बाद पंचायती राज स्थापित करने की क्यों जरूरत पड़ी यह ग्राम सभा के द्वारा लोगों को बताया गया। विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में भी इस उपलक्ष्य पर रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सुमन मैहरा ने की। इसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस ग्रामसभा में किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भी ग्राम सभा में आए और जिन किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत फायदा नहीं मिल रहा है, उन किसानों को भी इस योजना के बारे में बताया गया था कि वह किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकें, जो अब तक इससे वंचित रह गए हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मैहरा, उपप्रधान हरि दास, बीडीसी सदस्य अनिता सूद व पंचायत सदस्य के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।
