देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
विनायक ठाकुर । देहरा
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त छात्र - छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यूनिटी रन(एकता दौड़) में भाग लिया। कार्यक्रम के शुरुआत में नरेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद संजीव कुमार स्नातकोत्तर शिक्षक (अर्थशास्त्र) ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि इस दिवस को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका थी। इस दिन की शुरुआत भारत सरकार द्वारा सन् 2014 में की गई थी। कक्षा छठी की छात्रा यशवी कटोच ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की, जिसको सुनकर समस्त श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। श्वेता ठाकुर,कक्षा ग्यारहवीं(विज्ञान) की छात्रा ने एकता दिवस पर आंग्ल भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए।
इसके पश्चात अनमोल शर्मा, कक्षा 11वीं (विज्ञान) ने अनेकता में एकता विषय पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात कक्षा दसवीं की छात्रा आस्था ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने का अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में केवल किताबी ज्ञान ही नही दिया जाता, बल्कि आपके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि आप विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सको। प्राचार्या ने कहा कि आज के दिन से हमें सीख लेनी चाहिए कि जो भी कार्य करो पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। वर्तमान में पूर्ण निष्ठा से किया गए कार्य की परिणति उज्ज्वल भविष्य के रूप में होती है।
