जयसिंहपुर : आपदा के समय किस तरह बचानी है लोगों की जान, एनडीआरएफ की टीम ने दी जानकारी
सयुक्त कार्यालय भवन में एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के ग्यारहवीं व बारवी के छात्र मौजूद रहे। सर्वप्रथम तहसील कल्याण अधिकारी जयसिंहपुर ने एनडीआरएफ की टीम का स्वागत किया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों और अन्य कर्मचारियों को किसी भी आपदा से किस प्रकार निपटना है और किस तरह लोगों की जान बचानी है, इसके बारे में बताया। एनडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर प्रेम नेगी के नेतृत्त्व में छात्रों व अन्य स्टाफ को आपदा में किस तरह लोगों की जान बचानी है, इसके बारे में बताया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के प्रधानाचार्य, स्कूल के प्रवक्ता रसायन विज्ञान, तहसील कल्याण अधिकारी जयसिंहपुर व अन्य स्टाफ इस मौके पर मौजूद रहे।
