देहरा : नाैकरी चाहिए, ताे 20 काे आएं आईटीआई नैहरनपुखर
विनायक ठाकुर।देहरा
आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आगामी 20 मई को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट-1 मोहाली द्वारा आई टी आई नैहरनपुखर में कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एच आर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 20 मई को होने वाले साक्षात्कार के लिए एनमीवीटी और एससी वीटी' से फिटर, टर्नर पेंटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट और ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्यवसाय में वर्ष 2018-2021 के बीच कोर्स उतीर्ण कर चुके अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 8700/- रुपए मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 20 मई को सुबह नौ बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई टी आई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंच जाने चाहिए। इस कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आईटीआई के छात्र भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी श्री प्रदीप कुमार से दूरभाष 01970-292604, 292626 पर संपर्क करें।
