ज्वालामुखी : संजय रत्न के करीबी समर्थक नीरज शर्मा को मिली प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ओर से जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी से युवा नीरज शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नीरज बतौर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओर जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर चुके है, जिससे आज उन्हें प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस की जिमेदारी मिली है। नीरज शर्मा की नियुक्ति से जिला कांगड़ा व ज्वालामुखी युवाओं में खुशी की लहर है। ज्वालामुखी हल्के से संबंध रखने वाले नीरज पूर्व विधायक संजय रत्न के सबसे करीबी समर्थक है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव की नियुक्ति के लिए नीरज शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलबारु, हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक संजय रत्न, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्यसिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश यूंका अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब हो किर नीरज शर्मा साधारण परिवार से संबंध रखते हे और 2005 से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में ब्लॉक, जिला स्तर पर कई पदों पर अपनी सेवाए दे चुके हैं। कई बार नीरज को ज्वालामुखी ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए ब्लॉक स्तर बेहतरीन संगठन कार्य करने के लिए हाई परफॉर्मर भी रह चुके हैं। नीरज शर्मा ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न का पूरा आशीर्वाद है। नीरज शर्मा ने कहा की वह आज राजनीति जो भी ही वह पूर्व विधायक संजय रत्न और मेहनत की वजह से है और उन्हें जो जिम्मेदारी युवा कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पहले की भांति निभाएंगे।
