डाडासीबा- लोक निर्माण विभाग की लापरवाही, आरा चौक-ढलियारा की अब दूरी हुई एक किलोमीटर कम
विनायक ठाकुर। जसवां:परागपुर
लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के तहत आरा चौक में विभाग के द्वारा एक साइन बोर्ड काफी समय से लगा हुआ है। वहां पर ढलियारा की दूरी 13 किलोमीटर दर्शायी गई है परंतु कुछ दिन पहले नया साइन बोर्ड स्थापित किया गया है। आपको बता दें कि उक्त चोंक पर भी एक नया साइन बोर्ड विभाग द्वारा लगाया गया है जिसमें आरा चौक से ढलियारा की दूरी 12 किलोमीटर दिखाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है आरा चौक से अब ढलियारा की दूरी 1 किलोमीटर कम कैसे हो गयी। उन्होंने बताया आरा चौक में यह दोनों बोर्ड मात्र 10 मीटर की दूरी पर लगे हैं। जहा एक साइन बोर्ड 12 किलोमीटर दर्शा रहा है और दूसरे पर 13 किलोमीटर। दोनों बोर्ड के अनुसार ढलियारा की दूरी अलग बताई जा रही है। कौन सी सही है, कौन सी गलत, यह बात लोगों में चर्चा का विषय बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से यह हुआ है। अन्यथा यह सब कैसे सम्भव हो सकता है। एक बोर्ड पर 12 और दूसरे पर 13 इसमें सही कोनसी है ? इस पर भी सवाल खड़ा हो गया है। वही दूसरी तरफ, इस संबंध में सहायक अभियंता नवदीप सिंह डाडासीबा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिखने में कुछ गलती हो गई होगी शीघ्र ही इसे ठीक करवाया जाएगा।
