देहरा : नेहरन पुखर की प्रियांशी चौहान ने हासिल किया, किसमें कितना है दम में द्वितीय स्थान
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हार नेहरन पुखर के निवासी अविनाश चौहान एवं बिट्टन चौहान के घर जन्मी 15 वर्षीय प्रियांशी चौहान ने टीवी रियालिटी शो किसमें कितना है दम नाच प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रियांशी की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र गौरवपूर्ण महसूस कर रहा है। आपको बता दें पंजाब में आयोजित इस शो के नाच प्रतियोगिता के ग्रेंड फिनाले में दूसरे पायदान पर रही है। प्रियांशी ढलियारा स्थित ढलियारा पब्लिक स्कूल की छात्रा है। प्रियांशी की माता बिट्टन चौहान ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही नाच का बहुत शोक रहा है। आज उसी शोक ने उसे इस स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
