जयसिंहपुर : कंवर दुर्गा चंद कॉलेज में नई केद्रीय छात्र परिषद ने संभाला कार्यभार
प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने छात्रों को दिलाई शपथ
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज (साेमवार) काे केंद्रीय छात्र परिषद 2022-23 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने दीप प्रज्वलन करके की। प्राचार्य ने केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवम उपस्थित विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए कहा कि वर्तमान सत्र में विश्वविद्यालय के निदेशानुसार शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्र परिषद के लिए मनोनीत नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय छात्र परिषद की महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका होती है और प्रशासन व विद्यार्थियों के मध्य सेतु का कार्य करती हैं एवं विद्यार्थियों द्वारा बताई समस्याओं का हल करने का प्रयत्न महाविद्यालय प्रशासन के साथ करती है। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी अंजलि को अध्यक्ष पद की, बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी रूची देवी को उपाध्यक्ष पद की, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी सारिका को सचिव पद की और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी अंकिता को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई।
इसके अतिरिक्त शैक्षणिक एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें पढ़ाई में अब्बल रहने वाले दीपिका (बीएससी तृतीय वर्ष), तरूण (बीए तृतीय वर्ष) नमिता (बी. कॉम तृतीय वर्ष), प्रीति कटोच (बीए द्वितीय वर्ष) अंशु (बीएससी द्वितीय वर्ष), आंचल कुमारी है।
