उपमुख्यमंत्री और विधायक विवेक शर्मा से मिले कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका
( words)
हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विवेक शर्मा विक्कू से भेंट कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विवेक शर्मा ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान और सत्कार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सके।
