देहरा : प्रदेशभर में दसवीं के बोर्ड के रिज़ल्ट में रक्कड़ के अंकित ने हासिल किया 10वां स्थान
प्रदेशभर में दसवीं कक्षा की परीक्षा में दस लड़कों ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई। इसी कड़ी में तहसील रक्कड़ के अंतर्गत चौली गांव के अंकित ने टॉप टेन की सूची में 10वां स्थान हासिल कर क्षेत्र और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। सरस्वती विद्या मंदिर परागपुर के स्कूल का विद्यार्थी अंकित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव चौली ने 700 में से 684 अंक प्राप्त कर टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। अंकित के पिता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में बतौर क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। वहीं माता गृहणी है। अंकित इंजीनियर बनना चाहता का है। वहीं अंकित ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा और गुरुजनों को दिया है। अंकित की इस उपलब्धि से क्षेत्र भर में ख़ुशी की लहर है।
