अगस्त में 5 बड़े बदलाव: गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, हवाई सफर महंगा, UPI ट्रांजैक्शन पर नई लिमिट लागू

अगस्त की शुरुआत के साथ आम लोगों से जुड़े पांच बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनका असर आपकी जेब और रोजमर्रा के डिजिटल लेन-देन से लेकर हवाई सफर और लोन की EMI तक पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये बदलाव:
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता हो गया है।
दिल्ली: ₹33.50 की कटौती के बाद अब नई कीमत ₹1631.50
कोलकाता: ₹34.50 की कटौती के बाद कीमत ₹1769
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. UPI पर नई लिमिट और नियम लागू
बैलेंस चेक लिमिट: अब UPI ऐप्स से आप दिन में अधिकतम 50 बार ही अकाउंट बैलेंस चेक कर सकेंगे।
ऑटो-पे समय स्लॉट: अब ऑटो-पेमेंट (EMI, सब्सक्रिप्शन, बिल आदि) सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 9:30 के बीच प्रोसेस नहीं होंगे।
पेमेंट स्टेटस चेक: असफल ट्रांजैक्शन का स्टेटस दिन में केवल 3 बार और हर बार 90 सेकंड के अंतराल में ही चेक कर सकेंगे।
चार्जबैक नियम आसान: बैंकों को अब रिजेक्टेड चार्जबैक क्लेम पर NPCI से दोबारा अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे विवादों का समाधान तेज होगा।
3. SBI के कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर फ्री इंश्योरेंस बंद
11 अगस्त से SBI अपने को-ब्रांडेड ELITE और PRIME क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद कर रहा है।
अब तक यह कवर ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का होता था।
4. एविएशन टर्बाइन फ्यूल महंगा, हवाई सफर हो सकता है महंगा
तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में ₹2677.88 प्रति किलोलीटर (3%) की बढ़ोतरी की है।
नई कीमत: ₹92,021.93 प्रति 1000 लीटर
संभावित असर: हवाई टिकटों के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
5. RBI कर सकता है ब्याज दरों में कटौती
4 से 6 अगस्त के बीच RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होगी।
संभावना है कि रेपो रेट में 0.25% की कटौती की जा सकती है।
इससे होम लोन, ऑटो लोन और अन्य कर्जों की EMI कम हो सकती है। साथ ही सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज भी प्रभावित हो सकता है।