नेपाल: पशुपतिनाथ से लौटे वक्त भारतीय श्रद्धालु पर भीड़ का हमला, भारत के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
( words)

नेपाल में हाल के दिनों में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन तथा भ्रस्टाचार के खिलाफ तनाव का माहौल बना हुआ है। इसीलिए आए दिन वहां कोई न कोई अप्रिय घटनाएं घट रही हैं। इसी बीच एक और घटना सामने आई है। नेपाल के काठमांडू में भारतीय श्रद्धालुओं की बस पर हमला हुआ है। घटना बताया जा रहा है कि 9 सितम्बर को हुआ है। इसके बारे में बस ड्राइवर ने अब जानकारी दी है। बस ड्राइवर ने बताया कि आंध्र प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों की बस पर काठमांडू के नज़दीक कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर लौटते वक्त तीर्थयात्रियों की बस पर बस पर पत्थर फेंके गए। हमला करने वालों ने खिड़कियां तोड़ दीं और यात्रियों से सामान, कैश व मोबाइल फोन छीन लिए। जानकारी के अनुसार, इसमें करीब 7-8 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि घटना के बाद मौके पर नेपाल की सेना पहुंच गई और पर्यटकों को बचा लिया है।
काठमांडू पुलिस के अनुसार तीर्थयात्री काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे,उस दौरान उनकी बस पर हमला किया गया।
आपको बता दें कि नेपाल में तनाव की वजह से भारतीय अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए इन तीनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी है।
आपको बता दें कि नेपाल में हाल के दिनों में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन तथा भ्रस्टाचार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए। इसमें युवा प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़ फोड़ और आगजनी की गई। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में भी घुसने की कोशिश की और कई मंत्रियों को दौड़ा दौड़ा पीटा। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई लोग मारे गए, जिनमें कुछ नेता,मंत्री और साथ ही कुछ प्रदर्शनकारी शामिल हैं। इसके बाद शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए सेना ने देश का कमान संभाला। कई जगह पर कर्फ्यू लगाए गए। इससे वहां की स्थिति नियंत्रण में आई। इन सब के बावजूद नेपाल अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है।