जम्मू कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, यूपी के दो मजदूरों पर किया हमला
कश्मीरी पंडित की हत्या के कुछ दिनों बाद एक बार फिर घाटी से टारगेट किलिंग की घटना सामने आयी है। जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की ग्रेनेड से हमला कर हत्या कर दी। शोपियां के हरमेन में मारे गए इन दोनों लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले मनीष कुमार और रामसागर के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव यूनिट (एसआईयू) की तरफ से इस समय पूरे पुलवामा में छापेमारी की जा रही है। आतंकियों ने शोपियां के हरमन इलाके में दोनों मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
