प्रदेश में उच्च क्षेत्रों में पांच दिनों तक साफ़ रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में जारी किया यल्लो अर्लट
हिमाचल प्रदेश में इस सर्दी में प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार बताए है। प्रदेश में 13 से 17 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी होने की संभावना है। वही विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में 15 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम साफ रहने से आज भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, सोलन में 26.0, बिलासपुर में 24.5, कांगड़ा में 24.3, नाहन में 24.2, हमीरपुर में 24.1, चंबा में 23.8, धर्मशाला में 23.7, मंडी में 23.1, भुंतर में 22.4, शिमला में 20.0, मनाली में 16.6, कल्पा में 14.6 और केलांग में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
