देहरा: बढल ठोर बाजार में पानी की निकासी का उचित प्रबन्ध नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे दुकानदार
उपमंडल देहरा के तहत मेन बाजार बढल ठोर में पिछले काफी सालों से बारिश का पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में पानी दुकानों में घुस जाता है पानी के साथ दुकान में रखा हुआ सामान खराब हो रहा है। दुकानदारों ने बताया की थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क तालाब व कीचड़ का रूप धारण कर लेती है। जिससे बहुत दुर्गंध फैलती है दुकानों में कोई भी आ जा नहीं सकता। बसों में सवारी ना चढ़ सकती हैं और ना ही उतर सकती हैं। पिछले कुछ साल पहले जिलाधीश कांगड़ा खुद मौके पर आए और उन्होंने विभाग को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाए। परंतु 4 साल बाद भी कुछ भी नहीं हुआ वर्ष 2018 में दुकानदारों ने चक्का जाम किया तो भी आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। आज फिर स्थानीय दुकानदार इस पुरानी समस्या को लेकर जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल को एक अर्जी के माध्यम से अपील कि है कि समस्या का हल किया। स्थानीय दुकानदारों सतीश सपेहिया, पुनीत शर्मा, अजय राणा, जाफर अली, मौज दीन, शुभम कौडल, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, रामनाथ शर्मा ,अभिषेक शर्मा, हेमा, विजय ठाकुर ,जोगेंद्र व नरेश कुमार ने बताया हमारी इस समस्या का समाधान 20 दिनों के अंदर -अंदर नहीं हुआ तो हम दोबारा चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग देहरा व एसडीएम देहरा और डीसी कांगड़ा की होगी कृपया करके हमारी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
क्या कहते हैं अधिकारी
सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार देहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया लोग जहां कहे विभाग वहां पर पानी ले जाने के लिए तैयार हैं लोग बताएं कि पानी की निकासी कहां करनी है जहां हम पानी निकालने का प्रयास करते हैं वहां से स्थानीय लोग मना कर देते हैं विभाग सब कुछ करने के लिए तैयार है स्थानीय लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
