नूरपुर : खनन विभाग ने की 100 मीट्रिक टन खनन साम्रगी की नीलामी
फर्स्ट वर्डिक्ट। मनीष
खनन विभाग के कार्यालय नूरपुर के तहत पड़ते इंदौरा क्षेत्र में गत दिनों पुलिस व खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्यवाही के दौरान जब्त किए गए खनन मैटीरियल की शुक्रवार को खनन विभाग द्वारा नीलामी की गई। खनन अधिकारी नूरपुर कुलभूषण शर्मा ने बताया कि गत दिनों इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीट्रिक टन खनन मटीरियल जब्त किया था, जिसकी इंदौरा में नीलामी की गई और इससे लगभग 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है । इसी के तहत जवाली की देहर खड्ड में सात चालान किए गए, जिसमें दो चालान के 20 हजार रुपए का जुर्माना प्राप्त किया गया और तीन चालान के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रहा है, जो आगे भी जारी रहेगी।
