नूरपुर पुलिस की अवैध खनन माफिया पर कार्रवाई, एक जेसीबी और दो मल्टी-एक्सल ट्रक किए जब्त
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई उप-पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) ज्वाली वीरी सिंह के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस और क्यूआरटी (QRT) की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि गश्त के दौरान रे पतन क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहनों और मशीनरी को मौके पर पकड़ा। इसके बाद माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया।
जिसमें जेसीबी मशीन: PB-07-CG-6846,मल्टी-एक्सल ट्रक: PB-07-CH-7948,मल्टी-एक्सल ट्रक: PB-07-CN-9736 जब्त किए गए है ।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस जिला नूरपुर अपने क्षेत्र में अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
