धर्मशाला:- मोदी दौरे से भाजपा कार्यकार्ताओं ही नहीं जनता में भी उत्साह: विशाल नैहरिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मशाला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी खासा उत्साह है। रविवार को विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में बैठकें की। विधायक ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल धर्मशाला जुट गया है। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा मंडल धर्मशाला पदाधिकारी धर्मशाला के हर घर तक निमंत्रण पत्र पहुंचाएंगे, जबकि युवा मोर्चा धर्मशाला को शहर सजाने का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा मंडल धर्मशाला का नॉर्बुलिंका में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रतिदिन मंडल के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा ही है, और दूरभाष के माध्यम से धर्मशाला की जनता को रोड शो के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। रोड शो में आने वाली जनता को किसी प्रकार से कोई समस्या न हो। इसके लिए भाजपा मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं को जिम्मेबारी सौंपी गई है, जो धर्मशाला आने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए होंगे।
रविवार को विधायक ने नगर निगम वार्ड नम्बर 01, 02 और 03 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैक्लोडगंज में बैठक की। इसके अलावा नगर निगम वार्ड 04, 05 और 06 की बैठक गीता भवन, वार्ड नम्बर 07 की जोधामल सरायं, वार्ड नम्बर 08 और 09 की पिंगलेश्वर मंदिर, वार्ड नम्बर 10, 11 और 12 गोरखा भवन श्यामनगर, वार्ड नम्बर 13 और 14 शनि मंदिर दाड़ी, वार्ड नम्बर-15 इंदरुनाग मंदिर खनियारा, वार्ड नम्बर 16 और 17 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चणेई माता मंदिर में बैठक की। बैठक में सांसद किशन कपूर, महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्व चन्द गलोटिया सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद और भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।
