जवाली : भरमाड़ में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
( words)
राजेश। जवाली
राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ में एनएसएस शिविर का समापन स्कूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद की अधयक्षता में हुआ। इसमें स्कूल एसएमसी कमेटी के प्रधान नरेश कुमार चौधरी व प्रधानाचार्य प्यार चंद ने इस अवसर पर स्वंयसेवियों को बेहतर कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया। इस सात दिवसीय शिविर में लगभग 55 बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। एनएसएस प्रभारी वलबिंदर सिंह व रेखा देवी ने बताया कि स्वंयसेवियों ने स्कूल प्रांगण सहित रिड़ी चौक पर बने शिव मंदिर के आसपास भी सफाई की गई। इतिहास के प्रवक्ता मनमोहन सिंह ने एनएसएस के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
