देहरा : प्रागपुर में एनएसएस ने चलाया स्वछता अभियान
विनायक ठाकुर। देहरा
जसवां-परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते परागपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर बाल में सात दिवसीय एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया गया है। इस शिविर में स्कूल के 65 एनएसएस स्वयंसेवको ने भाग लिया है। इस एनएसएस शिविर में स्वयंसेवक क्षेत्र में स्वछता अभियान चलाए हुए हैं। शिविर के द्वितीय दिवस स्कूल परिसर में पूरे जोरों-शोरों से साफ सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में स्वयंसेवको को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद रहती है। साथ ही समाज के प्रति जागरूकता लाने में भी यह अहम भूमिका रखता है। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, एनएसएस पीओ गीतिका तोमर सहित अन्य स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
