विवि शिक्षक व गैर-शिक्षकों की नियुक्तियों को पुनः विज्ञापित करने पर अड़ी एनएसयूआई
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्वविद्यालय के अलग-अलग मांगो को लेकर कुलसचिव के सामने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने प्रदेश विश्व विद्यालय में शिक्षकों व गैर-शिक्षकों के विज्ञापन को पुन:विज्ञापित करने की माँग की। प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा की प्रदेश मे बेरोज़गार युवा दस लाख से अधिक है, ऐसे में जिन युवाओं ने आवेदन नही किया है या गलती से नही कर पाए उन्हें मौका मिलना चाहिए। वही प्रदेश महासचिव यासीन भट्ट ने बताया की प्रदेश विश्व विद्यालय में सैनिटाइज़र मशीनों के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए लेकिन मशीन दो महीने भी नही चल पाई। ऐसे में प्रदेश विश्वविद्यालय के युवाओं के साथ यह धोखा है। इस दौरान विवि अध्यक्ष रजत भारद्वाज, सौरव, महेश, अक्षीता बुनित, सचिन, नितिन आदि मौजूद रहे।
