24 घंटे में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: दो लापता महिलाएं सकुशल बरामद
लापता व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पहले मामले में वीपीओ तलारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा की एक महिला, जिसकी 8 मार्च 2026 को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, को पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने ट्रेस कर लिया।
दूसरे मामले में गांव सनिहाल, डाकघर रामनगर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा की एक महिला के लापता होने की सूचना 7 मार्च 2026 को थाना इंदौरा में दी गई थी। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही महिला को सकुशल ढूंढ निकाला। दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है नूरपुर पुलिस का कहना है। कि लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
