देहरा : भरवाईं स्कूल में हुआ पोषण माह का आयोजन
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश कुमारी की अगुवाई में पोषण माह का आयोजन बच्चों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता रेणु सरोच ने बच्चों को पोषण माह के महत्व के बारे मैं बताया गया तथा जानकारी दी कि प्रत्येक प्रकार के छोटे या बड़े जीवों में पोषण की क्रिया आवश्य होती है, क्योंकि इससे उन जीवों को कई कार्यों के लिए ऊर्जा मिलती है। विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए, रोगों से बचाव के लिए, ऊर्जा उत्पादन के लिए, शरीर की वृद्धि के लिए, आनुवांशिक लक्षणों की वंशागति के लिए, भोज्य पदार्थों को ग्रहण करके ऊर्जा प्राप्त करना पड़ता है, जिनका शरीर में ऑक्सीकरण होता है और ऊर्जा मुक्त होती है, जिसका उपयोग वृद्धि विकास तथा कई दैनिक क्रियाओं में होता है। इसीलिए पोषण की आवश्यकता होती है, जो भी व्यक्ति या जीव पृथ्वी पर जन्म लेता है। वह किसी न किसी रूप में अपना पोषण अवश्य करता है, क्योंकि पोषण ही जीवन का आधार (Base of life) है और पोषण के अभाव में व्यक्ति या जीव की मृत्यु तुरंत हो जाती है।
पोषण से सभी जीवधारियों की वृद्धि और विकास होता है, उनका दिमाग का विकास होता हैं। यदि पोषण ठीक प्रकार से होता है, तो बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और बार-बार लोग बीमार नहीं पड़ते। पोषण से ही बार-बार बीमार होने से बचा जा सकता है और कुपोषण के दायरे से मुक्ति भी पाई जा सकती है। इसका असर सभी व्यक्तियों के जीवन पर देखने को मिलता है। अच्छे पोषण से शरीर हष्ट -पुष्ट बनता है, उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है, बच्चों की एकाग्रता बढ़ जाती है, उनका विकास ठीक से होता है और देश के विकास में योगदान होता है। इस लिए पोषण सभी जीवधारियों के लिए आवश्यक क्रिया है। इसलिए सभी एक कोशिकीय और बहुकोशिकीय जीवधारी पोषण करते हैं और अपना विकास करके अपने जैसी संतति को उत्पन्न करते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता कुमारी शैलजा, अनिता भारद्वाज, शालिनी कुमारी, किरण बाला, इंदु बाला व रेणु बाला आदि मौजूद रहे।
