इंदाैरा : 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जुटे अधिकारी व कर्मचारी
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आज जिलाभर के आयुष अधिकारी व कर्मचारी जुट गए हैं। यह कार्यक्रम कोरोनाकाल के 2 वर्ष बाद होगा। आयुष विभाग द्वारा जिला भर के 21 चिन्हित स्थानों पर बड़े स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में योग दिवस के पूर्व इन स्थानों पर योगअभ्यास करवाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज जिला कांगड़ा के उप मंडल नूरपुर के नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा शर्मा ने बताया आज उन्होंने डॉ सोनिया लुभाया व फार्मेसिस्ट टहल सिंह के साथ मिलकर राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौर कॉलेज में छात्र, छात्राओं को योगाभ्यास करवाया, जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस संबंध में जब जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा से बात की, तो उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस को सफल बनाने के लिए पूर्व योगाभ्यास करवाए जा रहे हैं, जिसमें आज जिला कांगड़ा में 1213 लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए इन चिन्हित स्थानों के अलावा पूरे जिला कांगड़ा में जितने भी आयुर्वेदिक संस्थान है, उन संस्थान में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सक स्थानीय पंचायत प्रधानों के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे व योगाभ्यास करवाएंगे।
