देहरा : लूनसू रेलवे स्टेशन का पुराना टिकट काउंटर गिरा, बाल-बाल बचे लोग
विनायक ठाकुर।देहरा
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर स्थित लूनसू रेलवे स्टेशन स्थित पुरानी स्लेटपोश टिकट घर अचानक गिरने की सूचना प्रकाश में आई हैं। बताया जा रहा है की भारी बरसात होने की वजह से उक्त पुराना टिकट घर देखते ही देखते मटियामेट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर की छत अचानक नीचे गिर कर टूट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आज दिन तक उक्त टिकट काउंटर की रिपेयर नहीं कि गई, जिस वजह से यह आज गिर गया है। दुःख का विषय यह भी है की आज दिन तक रेलवे की टिकट समीप स्थित दुकान में दी जाती है।
गनीमत रही कि इमारत गिरते समय उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई दुर्घटना भी हो सकती थी। किसी मुसाफिर या कर्मचारी को चोट भी आ सकती थी। वहीं, ग्राम पंचायत धगड़ के प्रधान विपन कुमार ने बताया कि लगभग 3-4 दिन पहले यह स्लेटपोश टिकट घर गिर गया है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस संदर्भ में डीआरएम सीमा देवी ने कहा कि आपके माध्यम से हमें यह सूचना मिली है। जल्द ही उक्त टिकट काउंटर का निरीक्षण करवाया जाएगा।
