जयसिंहपुर : चढ़ियार में पहली जुलाई को मल्टी टास्क वर्कर की मूल पत्रों की होगी जांच
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
शिक्षा खंड चढ़ियार के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में मल्टी टास्क वर्कर के आवेदन पत्र व संबंधित दस्तावेजों की छानबीन के लिए आवेदकों का पहली जुलाई को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चढियार के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे बुलाया गया है। अतः संबंधित राजकीय माध्यमिक पाठशाला व राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापकों व केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को सूचित किया जाता है कि जिन आवेदकों ने अपनी पाठशाला के लिए मल्टी टास्क वर्कर के पद हेतु आवेदन किया है। उन्हें सभी मूल पत्रों सहित अपनी उपस्थिति सुनिश्चत कराने हेतु सूचित किया जाता है तथा स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान व सभी आवेदकों को भी उपस्थिति हेतु सूचित करें। यदि किसी आवेदक का आय प्रमाण पत्र या संबंधित अन्य प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न नहीं है, तो वह आंकलन के समय मूल रूप से प्रस्तुत कर सकते है। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी चढ़ियार ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी।
