जवाली : निर्जला एकादशी पर युवा वर्ग ने लगाई ठंडे पानी की छबील
राजेश कतनाेरिया। जवाली
विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पपाहन के वार्ड-1 में आज निर्जला एकादशी के दिन आज युवा वर्ग द्वारा ठंडे पानी की छबील लगा कर पुण्य किया रहा है। युवाओं ने भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर व फल खिला कर पूण्य कमाया। युवाओं ने आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों ने ठंडा मीठा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। पपाहन के युवाओं ने लगभग एक हजार लीटर ठंडा मीठा पानी लोंगो को पिलाया गया व मीठे पानी की छबीलें लगाई गई।
वहीं, इस मौके पर अभिषेक चौधरी, पंचायत सदस्य रवि कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार, निपुन कुमार, अतुल कुमार, सोनु कुमार, बलवीर कुमार और अभी कुमार सहित कई युवा मौजूद रहे और अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दी। इस मौके पर युवा वर्ग के प्रधान अभिषेक चौधरी ने बताया कि हर वर्ष पानी की छबील लगाते हैं, लेकिन काेरोना के चलते दो वर्ष बाद पानी की छबील लगाई गई, जिसमें युवाओं ने अपना पूरा सहयोग दिया।
