ज्वालामुखी : एनएसएस कैंप के चौथे दिन राजेंद्र कुमार ने बच्चों को दिया राष्ट्रवाद पर संदेश
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
डीएवी भड़ोली के एनएसएस स्वयंसेवकों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ अपने अध्यापकों सहित प्रभात फेरी निकाल कर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। तत्पश्चात अम्बोटू गांव में सिद्धचानो मंदिर के आसपास की सफाई कर वहां के लोगों को सफाई के बारे में बताते हुए कहा कि सफाई का हमारे जीवन में कितना महत्व है और बरसात के मौसम में खड़े पानी से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं। इसके बारे में भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया।
शैक्षणिक सत्र में कार्यक्रम के प्रभारी नवीन शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर राजेंद्र कुमार का स्वागत किया। राजेंद्र कुमार ने बच्चों को कौशल वर्धन एवं राष्ट्रवाद की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भाषा ही हमारे व्यक्तित्व का आईना होती हैं। बोलना और प्रभावशाली ढंग से बोलना एक कला है। प्रखर वक्ता, मधुर वाणी और प्रभावी शैली में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने की जिसमें क्षमता हो वह सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक सफल हो सकता है। अंत में कार्यक्रम के प्रभारी नवीन शर्मा ने राजेंद्र कुमार का धन्यवाद किया।
