ज्वालामुखी : गुम्मर से लगड़ू मार्ग पर सरिये से भरा ट्रक आधा पलटा,बड़ा हादसा टला
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुम्मर से लगड़ू मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक सरिये से भरा ट्रक सड़क किनारे नाली में फस गया और आधा पलट गया गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ, परंतु सड़क खराब होने की वजह से उक्त सरिये से भरा ट्रक नाली के साइड में जा फंसा। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक लगड़ू की तरफ जा रहा था कि अचानक उक्त स्थान पर आकर पलट गया। लोगों की माने तो सड़क खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
