इंदाैरा : 4.08 ग्राम चिट्ठा व 4900 की नकदी के साथ एक गिरफ्तार
( words)
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
ग्राम पंचायत छन्नी में व्यक्ति से 4.08 ग्राम चिट्ठा व 4900 रुपए नकदी के साथ एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नारकोटिक्स टीम द्वारा गश्त के दौरान ग्राम पंचायत छन्नी में व्यक्ति से 4.08 ग्राम चिट्ठा व 4900 रुपए की नकदी बरामद की है। व्यक्ति की पहचान अजय कुमार पुत्र राजेंद्र पाल ग्राम डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
