जवाली : 6.09 ग्राम चिट्टा व 1,60,540 रुपए के साथ एक गिरफ्तार
( words)
राजेश कतनौरिय। जवाली
जिला नारकोटिक्स सैल कांगड़ा ने जवाली के समलाना में एक व्यक्ति से 6.09 ग्राम चिट्टा तथा एक लाख 60 हजार 540 रुपए की नकदी बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला नारकोटिक्स की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर वीरेंद्र कुमार पुत्र कमल किशोर निवासी समलाना (जवाली) के घर में औचक दबिश दी तथा घर की तलाशी के दौरान 6.09 ग्राम चिट्टा तथा 1,60,540 रुपए कैश बरामद किया है। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है तथा चिट्टा व कैश को कब्जे में ले लिया है।
