इंदाैरा : दस हजार मिलीलीटर अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
घर में भट्ठी चलाकर तैयार कर रहा था अवैध शराब
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अधीन पड़ते गांव भुंबला में 17 मई को एक अरोपी को ठाकुरद्वारा पुलिस ने 10,000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था और 18 मई को देर शाम इंदौरा थानां के उपनिरीक्षक लियाक़त अली ने भी इसी व्यक्ति को इसके घर से ही 5000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था और फिर भी उक्त आरोपी को पुलिस का कोई भय न होने के चलते उसने फिर भी अवैध कारोबार को जारी रखा और बीती रात ठाकुरद्वारा पुलिस ने फिर इसी व्यक्ति को इसके ही घर मे चलती हुई शराब की भट्ठी व 10,000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानां इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार हुई है।
देर रात ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह मुख्य आरक्षी कुलभूषण गुलेरिया व होमगार्ड रछपाल सिंह को साथ लेकर गस्त पर थे और भुंबला गांव में उन्हें मोटर के चलने की आबाज सुनाई थी और जब स्थानीय व्यक्ति को साथ लेकर उस घर में दविश दी, तो देखा की एक व्यक्ति भट्ठी लगाकर अवैध शराब तैयार कर रहा था। पुलिस ने माैके पर चलती भट्ठी व 10,000 मिलीलीटर तैयार की हुई अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए अरोपी की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह गांव भुंबला डाकघर बसंतपुर के रूप में हुई है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने भट्ठी सहित शराब तैयार करने बाले उपकरणों ओर तैयार की गई अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर लिया है, जिसे आज इंदौरा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
