देहरा : कार के गहरी खाई में गिरने से एक की गई जान
विनायक ठाकुर।देहरा
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते समनोली मोड़ के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें व्यक्ति की मौत की सूचना प्रकाश में आई है। रविवार देर साएं अरुण शर्मा पुत्र स्व. किशोरी लाल निवासी वार्ड-3 व तहसील डाडासीबा जो की गाड़ी(एचपी 36D - 6497) से अपने घर की ओर जा रहा था, तो समनोली मोड़ के पास गाड़ी के आगे अचानक जंगली जानवर आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर ढांक से करीब 80 फुट नीचे जाकर गिरी, जिससे गाड़ी चालक अरुण शर्मा की मौत हो गई। मौका पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा मृत्क अरुण शर्मा उपरोक्त की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा लेकर जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि देहरा थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।
