जयसिंहपुर : अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा में एक हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल-विक्रम कोंडल
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की 12 जुलाई को पालमपुर में पदयात्रा प्रस्तावित है। इसके लिए जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से "आप" के कार्यकर्ता मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि "आप" के कार्यकर्ताओं ने "आप" के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी है। वही, आप मंडल अध्यक्ष विक्रम कोंडल और मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे।
