देहरा : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे संस्कृत सम्भाषण शिविर समाराेह हुआ संपन्न
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
बलाहर (परागपुर) स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेद व्यास परिसर में पहली से 15 नवंबर तक आयोजित संस्कृत सम्भाषण शिविर का संपूर्ति समारोह संपन्न हाे गया। इस संस्कृत स्पीकिंग कोर्स के बाद मात्र 10 दिनों के प्रशिक्षण से शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र सहजता से संस्कृत में बोलते दिखाई दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष व परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने नव प्रविष्ट छात्रों को संस्कृत से संस्कारमय जीवन बनाने की प्रेरणा दी। इस शिविर के शिक्षक किशोरी लाल व सहशिक्षक संजीव कुमार रहे। शिविर के संयोजक डॉ. पुरुषोत्तम ने संस्कृतभारती, देहरा के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संपन्न किया। शिविर में 56 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
