इंदाैरा : संस्था ने 26 लाभार्थियों परिवारों को बांटे कंबल
मनीष ठाकुर। इंदौरा
विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी एवं अध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह के द्वारा सिखाए गए नैतिक अध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जन कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती है। कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ चैरिटी कार्य किए गए इसी संदर्भ में आज विश्व मानव रूहानी केंद्र शाखा मोहटली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत स्लम एरिया के स्थानीय 26 जरुरतमंद लाभार्थियों को संस्था द्वारा कंबल बांटे गए। विश्व रुहानी केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े प्रेम सम्मान व उत्साह से सेवा की। विश्व मानव रूहानी केंद्र के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के समाजसेवा कार्यों का आयोजन इस संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और आगामी समय मे भी हम समाजसेवी कार्यों को लगातार जारी रखेंगे
