कांगड़ा : मनरेगा वर्करों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश भवन, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एवं जीएंडजी स्किल्स डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के सहयोग से मनरेगा वर्करों को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सपना देवी ने की। प्रशिक्षण शिविर में मनरेगा वर्कर को अनेक कार्य संबंधी जानकारी दी गई। इसमें 70 मनरेगा वर्कराें ने भाग लिया। इस मौके पर समाजसेवी संजय विशेष रुप से उपस्थित रहे। वहीं, महिला दिवस के मौके पर भी ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जल शक्ति विभाग एवं हेल्थ डिपार्टमेंट पदाधिकारियों ने भी इस ग्राम सभा में भाग लिया व जानकारी बांटी। इस मौके पर अब्दुल्लापुर के सभी महिला मंडल महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिला के सशक्तिकरण बारे भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
