पालमपुर : गांव पट्टी में किया फाइनेंशल कम डिजिटल लिटरेसी कैंप का आयाेजन
प्रतिमा राणा। पालमपुर
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कि राजपुर शाखा ने नावार्ड द्वारा प्रयोजित फाइनैंशल कम डिजिटल लिटरेसी कैंप नवार्ड द्वारा समर्थित का आयोजन ग्राम पंचायत बदेहड़ के अंतर्गत गांव पट्टी के प्रांगण में किया गया। ग्राम पंचायत बदेहड़ के प्रधान बलवंत सिंह सचिव व पंचायत के समस्त प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिसमें करीबन 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव वासियों को बैंकिंग की सुविधाएं वह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुविधा योजनाओं के बारे बारे में विस्तार से परिचित करवाया तथा साइबर क्राइम के धोखे से बचाना था। इस आयोजित में निम्नलिखित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
1 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना
2 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
3 अटल पेंशन योजना
4 किसान क्रेडिट कार्ड
ATM वह साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया।
बैंक की तरफ से शाखा प्रबंधक अमित शर्मा, अविनाश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, पंचायत प्रधान बलवंत सिंह, वार्ड सदस्य मनीष कुमार, सीमा देवी, नीलम कुमारी, धर्म चंद, सुरेश कुमार, हंसराज व सुभाष चंद आदि सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
